कोरबा/करतला (समाचार मित्र) करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्द्रिपाली में प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया खुलेआम नदी से रेत निकालकर बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन कर रहे हैं। ट्रैक्टर के चालक ने बताया कि ट्रैक्टर अजय पटेल नामक व्यक्ति का है जो प्रतिदिन अवैध रेत उत्खनन करते आ रहा है। वही किसी भी गाड़ी में नंबर प्लेट तक लगा नहीं हैं जिससे अवैध परिवहन की मंशा साफ साफ दिखाई पड़ती है। रेत माफिया खुलेआम वन भूमियों से बेखौफ होकर रेत निकासी कर रहे है जिनपर अभी तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हो सके हैं। राजस्व की क्षति के लिए जिम्मेदार रेत माफिया आज भी कार्यवाही के अभाव में खुलेआम रेत परिवहन कर रहे है। खनिज विभाग, करतला थाना, तहसीलदार, पटवारी एवं वन विभाग के नाक के नीचे रेत का अवैध परिवहन किया जाना प्रशासनिक निगरानी पर सवालिया निशान खड़े करते है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन से अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर तत्काल कार्रवाई के अभाव में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध रेत कारोबार पर कब तक प्रभावी ढंग से रोकने में कामयाब होते है।

