कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों का एक ऐसा जो न केवल भारत के सभी राज्यों में बल्कि 20 से ज्यादा देशों में भी सक्रिय है राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष निमेश कुमार राठौर की अनुशंसा पर कोरबा निवासी हितेश पांडेय को जिला उपाध्यक्ष तथा कोरबा विकासखण्ड के बरपाली (जिलगा) निवासी लालाराम राठिया को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार साथियों में हर्ष का माहौल है। संगठन नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि दोनों पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पत्रकार हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बरेठ सहित जिलाध्यक्ष निमेश कुमार राठौर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
संगठन के सदस्यों ने भी हितेश एवं लालाराम को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

