कोरबा/करतला (समाचार मित्र) पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को ग्राम फरसवानी स्थित धान मंडी के पीछे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा कुल 12 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में अशोक, बरगद, पीपल, कटहल एवं नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
इस अवसर पर निमेश कुमार राठौर (अधिवक्ता), आदित्य राठौर (पंच), राजू राठौर (ऑल इन वन), राकेश श्रीवास (समाजसेवी), वृक्षपुरुष आशुतोष राठौर (बिक्की) एवं गौ सेवक करण बरेठ उपस्थित रहे।
ग्राम सेवा समिति, फरसवानी के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। समिति के सदस्य निमेश कुमार राठौर (अधिवक्ता) ने बताया कि बरसात से पूर्व 100 नग पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसके तहत् भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।


