कोरबा (समाचार मित्र) जिला के ग्राम पंचायत फरसवानी निवासी रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया जी के विधायक प्रतिनिधि सूरज सोनी को बरपाली ब्लाक कांग्रेस कमेटी सचिव बनाया गया सूरज सोनी समाजसेवा के क्षेत्र में अपना अच्छा नाम बनाए है जैसे किसी भी पेशेंट को ब्लड की आवश्यकता होती हैं तो उनके लिए तत्काल रक्तदान करते हैं 20बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं एवं मेडिकल कॉलेज को अपना ऑर्गन मृत्यु पश्चात नोटा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं यही सब अच्छे कार्यों को देख कर विधायक प्रतिनिधि सूरज सोनी को बरपाली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाया गया है कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों एवं क्षेत्र वासियों ने सूरज सोनी को बधाई शुभकामनाऐं दी है।


