कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के एक पत्रकार संगठन ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। करतला-बरपाली के पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने संगठन के दायित्वों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को बरपाली में हुए संगठन के बैठक में सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने उक्त संगठन के दायित्वों से मुक्त होने का निर्णय लिया और सामूहिक इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंप दिया गया है। संगठन के सदस्यों ने पाया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा करने में संगठन विफल रहा है जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि हालही में बरपाली निवासी पत्रकार सरोज रात्रे के खिलाफ़ रायगढ़ पुलिस की निंदनीय कार्यवाही से प्रताड़ित होकर किसी तरह का कोई सहयोग न करना और संगठन का लंबे समय से जिले स्तर में निष्क्रिय होना बड़ा कारण है।

