ChhattisgarhKorba

गलत साइड में चलना पड़ा भारी, 2 मोटर साइकल आपस में भिड़े, एक युवती समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल दाखिल, एक की हालात नाजुक !

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर मां मड़वारानी मंदिर के पास स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चांपा की ओर से एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक कोरबा तरफ से आ रहा था

दोनों बाइकों में दो-दो लोग सवार थे। रॉन्ग साइड होने के कारण दोनों बाइक के ओवरब्रिज के ऊपर दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों में सवार एक युवती सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को 1033 नेशनल हाईवे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल घायलों की पहचान और वे किस क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। एक मोटर साइकल सवार ग्राम देवलापाठ का युवक बताया जा रहा है जो गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!