ChhattisgarhCrimeKorba

Breaking News : कोरबा जिले में निजी घर को बारूद से उड़ाने की कोशिश, बाल बाल बचे लोग !

कोरबा (समाचार मित्र) : आधी रात घर को बारूद से उड़ाने की कोशिश। बाल बाल बचे घरवाले, बड़ा हादसा टला। खदान में पत्थर तोड़ने के लिए उपयोग किये जाने वाले बम के प्रयोग की संभावना।

आधी रात घर को बारूद से उड़ाने की कोशिश। बाल बाल बचे घरवाले, बड़ा हादसा टला। खदान में पत्थर तोड़ने के लिए उपयोग किये जाने वाले बम के प्रयोग की संभावना।

कोरबा जिले के ग्राम बरपाली में बीती रात एक बहुत बड़ी घटना घटित हो गई। बरपाली के सिंचाई कॉलोनी में रहने वाले विद्युत विभाग के पूर्व कर्मचारी माखन लाल निर्मलकर के घर पर बम से हमला किया गया है। जिससे उसके घर का लोहे का दरवाजा व टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गया गया। घर का लेंटर भी बम के धमाके से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जिस बम का प्रयोग घर उड़ाने की कोशिश की गई है वह पत्थर खदान में पत्थरों को तोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है अगर ऐसे दो तीन बम का और प्रयोग किया जाता तो पूरा घर धरासायी हो सकता था।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!