KorbaKartala

प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए विकास कार्यों की धीमी गति और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पर अधिकारी सख्त, निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को हुआ नोटिस जारी !

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में विकास कार्यों की सौगात बड़े पैमाने पर राज्य स्तर के मंत्री और राज्य शासन द्वारा स्वीकृत किए जा रहे है परंतु पैसे बचाने के चक्कर में कार्य एजेंसियों द्वारा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी से विकास योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य किया जा रहा है। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमिया में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर सीसी रोड, अहाता निर्माण आदि स्वीकृत किया गया है परंतु ग्राम पंचायत में निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी आश्वस्त नहीं है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अनुविभागीय अधिकारी SDO नरेंद्र सरकार ने ग्राम पंचायत गुमिया के सरपंच/सचिव को नोटिस जारी कर कार्यों में धीमी प्रगति और गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर पत्र जारी कर जवाब मांगा है।

संक्षिप्त मामला इस प्रकार है – 

SDO ने नोटिस जारी कर अत्यन्त धीमी प्रगति पर पाए गए आंगनबाडी भवन गुमिया निर्माण कार्य की गुणक्ता संतोषजनक नही पाया। नोटिस के माध्यम से गुणवत्ता विहीन कार्य को तोडकर उपअभियंता के मार्गदर्शन में कार्य कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। वहीं अहाता निर्माण कार्य में भी जैतखम्भ में निंव खदाई मानक आकार में नही है। एवं P.C.C..40MM गिटटी के स्थान पर 20MM गिटटी उपयोग किया जा रहा है पुराने मंडी में निर्मित अहाता से चिपकाकर नवीन अहाता बनाया जा रहा है जो कि शासन के पैसा का दुरूपयोग किया जाना प्रतीत हो रहा है। SDO ने निर्माण कार्यों में गंभीरता बरते हुए उपअभियंता के मार्गदर्शन में समस्त कार्यों में सुधार करना सुनिशिचत करने के निर्देश दिए है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!