KorbaKartala

नहर में नहाने जाना पड़ा भारी, नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, तलाश जारी !

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा के मोहल्ला जंगलपारा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर अपने मामा के घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मामी के साथ नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर बालक की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे हुए हैं। इधर, मासूम के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई पता नहीं चल पाया है और तलाश लगातार जारी।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!