KorbaKartala

कथरीमाल सरपंच ने वादे के अनुरूप किया पहल, बेटी की शादी में फिर दिया सहयोग, 10 से ज़्यादा बेटियों की शादियों में कर चुके है सहयोग !

कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कथरीमाल में नवाचार को बढ़ावा देने नवनिर्वाचित सरपंच ने अच्छी पहल की शुरुआत की थी। वर्तमान सरपंच कौशल्या बाई के सुपुत्र राजू कुमार ने बताया कि सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत कथरीमाल में अंतर्गत किसी भी बेटी के विवाह होने पर बेटियों के लिए 3000 रुपए शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का ऐलान किया गया था। इसी कड़ी में 10 से ज्यादा बेटियों के विवाह में अबतक सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई एवं सरपंच पुत्र राजू कुमार के द्वारा कथरीमाल निवासी पोची केवट के पुत्री के विवाह में तीन हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। सरपंच कौशल्या बाई ने बताया कि ग्राम पंचायत में किसी घर में मृत्यु होने पर भी आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई है जिससे उनके परिवार को थोड़ा सहयोग मिल सके। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई, सरपंच पुत्र राजू कुमार, पंचगण एवं कई ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!