ChhattisgarhCrimeKartalaKorba

Breaking News : कोरबा जिले में फिर हत्या, धारदार हथियार से ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मौके से कुल्हाड़ी बरामद !

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) कोरबा जिले में लगातार बढ़ते अपराध ग्राफ से जिलेवासी परेशान है। हत्या का एक और ताज़ा मामला सामने आया है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में सनसनीखेज हत्या हो गई है घर के आंगन में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गनियारी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी नंदकुमार पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) की अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह नंदकुमार पटेल का खून से लथपथ शव उनके ही घर के आंगन में पड़ा मिला। परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद की है, जिसे हत्या में प्रयुक्त माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!