KorbaKartala

आवास हितग्राहियों से फिर लूट, आवास मित्र ने किया उगाही, जिओ टैग करने मांग रहे रिश्वत, अपूर्ण आवासों को भी दिखा दिया पूर्ण !

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) करतला जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फरसवानी का मामला अभी ठंडा हुआ ही नहीं था कि एक अन्य ग्राम पंचायत से आवास हितग्राहियों से उगाही एवं अपूर्ण आवासों को पूर्ण दिखाने की शिकायत ने प्रशासन को फिर सख्ते में डाल दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन के खोखले दावे और जमीनी स्तर पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े अब चर्चा का विषय बनते जा रहे है। अब मामला ग्राम पंचायत खूंटाकूड़ा का है। जहां कई हितग्राहियों से खुलेआम आवास मित्र केशव केेंवट द्वारा जिओ टैग करने 10 हजार की राशि की मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर जिओ टैग नहीं होगा कहा जाता है। अवगत हो कि “समाचार मित्र” ने प्राथमिकता से आवास हितग्राहियों से हो रहे लूट के विषय में प्रकाशित किया था। जिसपर ग्राम पंचायत फरसवानी में पदस्त आवास मित्र योगेश सोनी को हितग्राहियों से वसूली करने के आरोप में तत्काल बर्खास्त कर दिया गया हैं। जिला कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में आवास हितग्राहियों से वसूली की शिकायत पर FIR दर्ज करने तक तक आदेश दिया है। उसके बाद भी आवास मित्र द्वारा हितग्राहियों से अवैध वसूली नहीं रुक पा रहा है।

ग्राम खूंटाकूड़ा निवासी श्रीमती तिजो बाई लहरे पति देवलाल लहरे ने बताया कि उनका आवास स्वीकृत हुआ है, शासन से प्राप्त राशि के साथ साथ अपने घर से राशि लगाकर आवास बनवा रहे है जो अब लेंटर लेवल तक आ गया है। आवास मित्र द्वारा ज्यादा बना लिए हो इसलिए जिओ टैग नहीं होगा कहकर पैसा उगाही करता है। आवास मित्र केशव केेंवट को कई बार बुलाया द्वितीय किस्त की राशि जारी करने पर आवास मित्र 10 हज़ार की राशि मांगता है नहीं देने पर अभितक जिओ टैग नहीं किया है।

ग्राम खूंटाकूड़ा निवासी रोहित पटेल ने बताया कि उनका आवास लेंटर लेवल तक हो गया है उन्हें केवल एक किस्त की राशि ही प्राप्त है। अगले किस्त की राशि जारी करने उन्होंने आवास मित्र को कई बार बोला पर उनसे पैसे की मांग करते है जिसकी वजह से आवास अधूरा हैं। आवास मित्र केशव केेंवट द्वारा लोकेशन समस्या है कहकर टाला जाता है पैसा देने पर ही बनेगा बोला जाता है। उन्होंने जनपद सीईओ से भी इस संबंध में शिकायत किया है परंतु उसके बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

योजना के कार्यान्वयन में बड़ी लापरवाही, अपूर्ण आवासों को दिखा दिया पूर्ण !

ग्राम खूंटाकूड़ा निवासी श्रीमती समारीन बाई पति सुना राम पटेल का आवास अभी तक अपूर्ण है परंतु फर्जी जिओ टैग कर सरकारी दस्तावेजों में इसे पूर्ण दिखा दिया गया। आलम ये है कि समारीन बाई के पुत्र लखन पटेल के नाम से स्वीकृत पूर्ण आवास को ही समारिन बाई के नाम से पूर्ण दिखा दिया गया।

फ़ुलसाय पटेल के पूर्व में बने आवास को दिखा दिया पूर्ण !

ग्राम खूंटाकूड़ा निवासी फ़ुलसाय पटेल राशन दुकान का संचालन करते है। उन्होंने 2 वर्ष पूर्व में ही अपना घर बना लिया था। आवास में नाम आने के बाद वो घर के ऊपर लेंटर में कमरा बना रहे है। ऊपर के सभी कमरे अपूर्ण है उसके बाद भी पूर्व में बने घर को आवास में दिखाकर आवास मित्र द्वारा गलत जिओ टैग कर पूर्ण राशि आहरित कर ली गई।

करतला जनपद सीईओ वैभव कौशिक ने इस विषय पर जांच करने की बात कही है। उन्होंने जांच करने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!