
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) ग्राम पंचायतों में नए पंचायत चुनाव के बाद एक बार भी मूलभूत सुविधाओं में खर्च किए जाने वाले आवश्यक मद की राशि नहीं भेजी गई है जिसकी वजह से ग्राम पंचायतों में कई कार्य अवरुद्ध हो रहे है। मूलभूत 15 वें वित्त एवं 2020-21-22 की रेत रायल्टी की राशि जारी करने की गुहार कलेक्टर से लगाई गई है। सरपंच संघ, जनपद पंचायत करतला की तरफ से सौंपे ज्ञापन में कलेक्टर को अवगत कराया गया है कि जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं जैसे साफ सफाई, नलकूप सुधार, बोरिंग एवं विद्युत सुधार कार्य हेतू मूलभूत एवं 15वें वित्त की राशि से खर्च किया जाता है। पिछले कई महीनो से राशि नही आने के कारण पंचायतों का विकास कार्य रुका हुआ है तथा 2020-21-22 का रेत रायल्टी प्रभावित ग्राम पंचायतों को नहीं मिला है जिसके कारण उक्त पंचायतों का विकास कार्य रुका हुआ है।

15वें वित्त सहित रॉयल्टी राशि अबतक नहीं मिल पंचायतों को !
करतला जनपद क्षेत्र अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों को अब रॉयल्टी राशि नहीं मिला है जिससे विकास कार्य रुके हुए है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों को 15वें की राशि नहीं मिलने से ग्राम पंचायतों में जरूरी सुधार कार्य से लेकर मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे है जिससे सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों में असंतोष व्याप्त है।
सरपंच संघ करतला के अध्यक्ष रामेश्वर राठिया ने बताया कि 15वें वित्त सहित रॉयल्टी राशि जारी करें प्रशासन तभी पंचायतों में समस्याओं का समाधान होगा। बिजली, पानी, साफ सफाई सहित कई कार्य फण्ड के अभाव में नहीं हो पा रहे है।
















































