
कोरबा (समाचार मित्र) करतला जनपद क्षेत्र उमरेली से दोबारा जनपद सदस्य के रूप चयनित बहुचर्चित नाम नर्मदा प्रसाद देवांगन का लंबे समय तक बीमारी से जूझते हुए आज दुःखद निधन हो गया। ग्राम उमरेली निवासी नर्मदा प्रसाद देवांगन हालही में जनपद सदस्य का चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था तथा अपनी लोकप्रियता की वजह से क्षेत्र में काफी नाम भी उन्होंने कमाया। दोबारा चुनाव जीतकर आने के बाद ही उनकी तबियत खराब होने लगी और उनका उपचार जारी रहा परंतु लंबे समय तक उपचार के बावजूद भी बीमारी के जंग हार गए और आज उनका निधन हो गया। क्षेत्र में निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और सैकड़ों लोगों ने उनके दुखद निधन पर शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम उमरेली में आज शाम को किया गया।
करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर सहित कईयों ने जताया शोक, बताया अपूर्णीय क्षति !
करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर सहित उपाध्यक्ष मनोज झा, श्रीमती लक्ष्मीन बाई, नीता राकेश यादव, पप्पू फ़िरंत राठौर, सूरज नंदे सहित अन्य जनपद सदस्यों एवं कई सरपंचों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने लोकप्रिय जनपद सदस्य नर्मदा प्रसाद देवांगन के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। जनपद अध्यक्ष आज शाम शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंची जहां उन्होंने उनके परिजनों को इस विपत्ति की घड़ी में सबल प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वाशन दिया। उन्होंने बताया कि नर्मदा प्रसाद देवांगन सरल स्वभाव के साथ अति प्रतिभावान एवं अपने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित जनपद सदस्य रहे है उनके निधन पर पूरे क्षेत्र को एक अपूरणीय क्षति हुई है।





