कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरेली में लंबे समय से पंचायत भवन की दरकार थी जिनकी मांग ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि लंबे समय से करते आ रहे थे। उक्त मांग को देखते हुए जिला कलेक्टर ने खनिज न्यास मद से 20 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन की स्वीकृति को मंजूरी दी है। ग्राम उमरेली में नवीन पंचायत भवन के लिए आज भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर शामिल हुई। इस दौरान विधि विधान से पूजा पाठ कर श्रीफल तोड़कर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान ग्राम पंचायत उमरेली के सरपंच श्रीमती सुक बाई कंवर, वरिष्ठ नागरिक जगदीश यादव, उपसरपंच एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने ग्राम पंचायत उमरेली के विकास के लिए पंचायत भवन को अति महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने ये भी कहा कि पंचायत चलाने के लिए पंचायत भवन का होना अनिवार्य है इस भवन से जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों को काफ़ी लाभ होगा।














































































































































