कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना नया मंडल क्षेत्र बनाया है। पार्टी स्तर पर संगठन में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम देवलापाठ निवासी संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता नरेंद्र बिंझवार को फरसवानी मंडल का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में बिंझवार समाज से पहली बार मंडल अध्यक्ष बने हैं। नरेन्द्र बिंझवार 15 वर्षो से भाजपा युवा मोर्चा बरपाली मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। 15 वर्ष से लगातार कई पदों में संगठन में पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं। जैसे कोरबा युवा मोर्चा जिला मंत्री युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कई पद पर पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में अनगिनत महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। ग्राम देवलापाठ पंचायत के सरपंच के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है। अब नवगठित भारतीय जनता पार्टी फरसवानी मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र बिंझवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मनोनीत मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार ने बताया कि उनके मंडल अध्यक्ष बनने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए वे अपनी सभी जिम्मेदारी ईमानदारी पूर्वक वहन करेंगे एवं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे।













































































































































