कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा तहसील पटवारी हल्का न.20,रा. नि.म.बरपाली के ग्राम गिरारी (श्यांग) निवासी शांति बाई ने जिलाधीश को लिखित शिकायत करते हुए हल्का में पदस्थ पटवारी दिनेश कुमार सेन पर गंभीर आरोप लगाया है।

कहा है कि पटवारी दिनेश कुमार सेन मेरे 1 एकड़ 50 डिसमिल पुस्तैनी जमीन को मेरे व मेरे सभी हिस्सेदारों का फौती काटकर, दस्तावेजों में कूट रचना कर दलालों के माध्यम से विक्रय कर दिया है, जबकि सभी हिस्सेदार जिनकी फौती काटकर बिक्री कर दिया गया है जीवित हैं। शांति बाई ने जिलाधीश से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही जिलाधीश से निवेदन करते हुए मांग किया है कि पटवारी दिनेश कुमार सेन को पदमुक्त कर उस पर शीघ्र विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाय।













































































































































