कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए 5 वर्षों वेबसाइट और व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित कई प्लेटफॉर्म में खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे है और अब समाचार मित्र News ने अपने मोबाइल App का शुभारंभ किया। 13 अक्टूबर 2026 को माँ मड़वारानी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस नई डिजिटल यात्रा की शुरुआत की गई। समाचार मित्र के प्रधान संपादक निमेश कुमार राठौर ने सपरिवार माँ मड़वारानी का आशीर्वाद लेकर समाचार मित्र की टीम ने प्रदेश के पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने का संकल्प लिया।

अब मोबाइल पर मिलेगी गाँव से लेकर प्रदेश तक की खबरें !
समाचार मित्र App के शुरू होने से पाठकों को अब अपने मोबाइल पर ही देश, प्रदेश और अपने आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने का अवसर मिलेगा। इस App के माध्यम से स्थानीय समाचारों के साथ-साथ राजनीति, अपराध, दुर्घटना, न्यायालय, शिक्षा एवं रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, मौसम, खेलकूद और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी खबरें उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय खबरों को मिलेगी प्राथमिकता !
समाचार मित्र का उद्देश्य केवल खबरें प्रकाशित करना ही नहीं, बल्कि गाँवों और शहरों की समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा आम नागरिकों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाना भी है। अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण समस्याएँ बड़े समाचार माध्यमों तक नहीं पहुँच पातीं। ऐसे में समाचार मित्र App के जरिए स्थानीय घटनाओं और जनसमस्याओं को व्यापक स्तर पर सामने लाने की दिशा में काम किया जाएगा।
डिजिटल युग में पाठकों के लिए नई सुविधा !
आज के दौर में लोग अपने मोबाइल के माध्यम से तुरंत खबरें पढ़ना चाहते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए समाचार मित्र ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म का विस्तार किया है। App के माध्यम से पाठक कहीं भी और कभी भी ताजा समाचारों से जुड़ सकेंगे।
इस नई शुरुआत से समाचार मित्र की डिजिटल समाचार सेवा को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद है। साथ ही, पाठकों और समाचार मंच के बीच सीधा जुड़ाव स्थापित करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प !
समाचार मित्र की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक समाचारों की पहुँच आसान बनाना और जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है। App के शुभारंभ के साथ ही समाचार मित्र की टीम ने निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता के अपने दायित्वों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अब समाचार मित्र App के माध्यम से खबरें होंगी पाठकों के और करीब। गाँव, शहर और प्रदेश की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े रहने के लिए पाठक अपने मोबाइल पर समाचार मित्र App का उपयोग कर सकते हैं।
जय माता दी! 🙏🚩
समाचार मित्र न्यूज़ | कोरबा, छत्तीसगढ़


