जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) प्रार्थिया जमुना बाई चंदेलिया, निवासी नैला वार्ड क्रमांक 03, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र अनिल चंदेलिया की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 11 BN 6099 चोरी हो गई है। घटना दिनांक 16.08.26 की रात्रि लगभग 08:00 बजे की है। वाहन घर के सामने खड़ा कर परिवार के साथ घर में सोने के बाद सुबह वाहन मौके से गायब पाया गया कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नवल वर्मा निवासी चांटीडीह वार्ड नं. 43, माई मंदिर के पास, थाना सरकंडा, को पकड़ा जिसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी CG 11 BN 6099 बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड भेजा गया।


