जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के बाइक पर सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली के दौरान सड़क पर बाइक में खड़ा होकर स्टंट करते हुए दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जांजगीर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकाली गई। इसी दौरान वायरल वीडियो को लेकर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ दृश्यों को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या रैली के दौरान यातायात नियमों और आम राहगीरों की सुरक्षा का पर्याप्त ध्यान रखा गया था?
अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो को लेकर यातायात विभाग या संबंधित जिम्मेदार अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और बाइक रैली के दौरान यातायात व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इसकी जांच होती है या नहीं।


