बालोद से संवाददाता अनिल कुमार साहू की रिपोर्ट
बालोद (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित फागुनदाह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, छोटे बच्चे, अभिभावक एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के नियमित पोषण आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच तथा प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं उपस्थित ग्रामीणों एवं अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र और ग्रामीण परिवारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया।



