बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पांडेय एवं वनमंडल अधिकारी श्री नीरज के निर्देश तथा उप वनमंडल कोटा श्री अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा श्री नितिन लहरे के नेतृत्व में दिनांक 03.10.2026 को सर्च वारंट जारी होने के बाद वन परिक्षेत्र कोटा, उड़नदस्ता बिलासपुर एवं पुलिस थाना कोटा की संयुक्त टीम ने आरोपी सुरेश खांडे वल्द रेशम खांडे, साकिन लमकेना, थाना कोटा के घर दबिश दी।
आरोपी जंगल से सागौन की अवैध कटाई कर अपनी बाड़ी में छिपाकर फर्नीचर बनाने का काम कर रहा था। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही वह मौके से फरार हो गया।
क्या-क्या जब्त हुआ
टीम ने आरोपी के घर और बाड़ी से –
– 01 नग मिनी आरा मशीन
– 01 नग इलेक्ट्रिक चैन सॉ मशीन
– 01 नग रंदा मशीन
– बढ़ईगिरी के अन्य औजार
– सागौन, साल एवं मिश्रित चिरान कुल 1.024 घन मीटर
जब्त किया है। जब्त वनोपज और सामग्री को सेल डिपो कोटा भेज दिया गया है। विभाग ने जब्त माल की बाजार कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी है।
मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक *17789/02 दिनांक 03/10/2026* दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
कार्रवाई में इनका रहा योगदान
उड़नदस्ता बिलासपुर से उड़नदस्ता प्रभारी ऋतु साहू, वनक्षेत्रपाल शिव कुमार नाग, वनपाल लोकमणी त्रिपाठी, संगीत तिर्की, जॉन केनेडी, सुनील कुमार जायसवाल, वन परिक्षेत्र कोटा से परिक्षेत्र सहायक कोटा संतोष यादव, अमाली सुरेश कुमार बंजारे, वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव यादव, दैनिक श्रमिक रवि कुमार साहू, रविदास मानिकपुरी, रविन्द्र मानिकपुरी, लखन लाल केंवट तथा थाना कोटा से आरक्षक विनोद कुमार यादव एवं उमाशंकर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।


