जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) प्रार्थी कासम मोहम्मद निवासी खपराडीह, थाना गिधौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AK 4094 को दिनांक 26 जुलाई 2026 को शिवरीनारायण चौपाटी से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 234/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
इसी प्रकार प्रार्थी राकेश कुमार साहू निवासी तुस्मा, शिवरीनारायण ने अपनी हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BL 7239 को दिनांक 06 जून 2025 को गुलजारी लाल सीताराम शर्मा कपड़ा दुकान की पार्किंग से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
नाकाबंदी में संदिग्ध बाइक सवार पकड़ाए
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण पुलिस ने दिनांक 03 अक्टूबर 2026 की शाम पुल चौक काली मंदिर के पास नाकाबंदी की।
इसी दौरान दो बिना नंबर की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में एक वाहन दीपक चंद्रा तथा दूसरे वाहन को कान्ता पटेल चला रहा था, जबकि एक अन्य युवक सुनील चंद्रा पीछे बैठा था। वाहनों के दस्तावेज मांगने पर वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों को शिवरीनारायण क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. दीपक चंद्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी डोमा, चौकी छपोरा।
02. कान्ता पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी डोमा, चौकी छपोरा।
03. सुनील चंद्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी डोमा, चौकी छपोरा।
सभी आरोपी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के निवासी हैं।
बरामद वाहन
चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस – कीमत लगभग ₹40,000
चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस – कीमत लगभग ₹12,000
घटना में प्रयुक्त पैशन प्लस – कीमत लगभग ₹20,000
बजाज पल्सर 150 – बिना नंबर
एचएफ डिलक्स – बिना नंबर
कुल अनुमानित कीमत ₹1,05,000।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सउनि संतोष बंजारे, प्रआर नफीस हुसैन, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, रामकुमार कश्यप, मुकेश साहू, राजेश कश्यप, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


