छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर, स्कूलों में डिजिटल भुगतान को बढावा देने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने 30 सितंबर को जारी सर्कुलर में स्कूलो के प्रिंसिपल से कहा है, स्कूल से जुड़ी विभिन्न वित्तीय गतिविधियों में डिजिटल भुगतान की व्यवस्था बढाई जाए। इसका उद्देश्य स्कूल विद्यार्थी और अभिभावकों के बीच सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम है।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
सीबीएसई ने स्कूल फीस, कैंटीन, लाइब्रेरी और अन्य सेवाओं के भूगतान के लिए यूपीआई और रुपे कार्ड जैसी डिजिटल भगतान की स्विधाएं उपलब्ध कराने की सलाह दी है। कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में संचालिक स्कूलों को यूपीआई लाइट, यपीआई लाइट एक्स और यूपीआई 123 पे जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी है। डिजिटल भूगतान अपनाने में विद्यार्थियों और अभिभावकों की मदद के लिए प्रदर्शन और सहायता आधरित व्यवस्था भी करने को कहा गया है। सीबीएसई ने स्कूलों को फीस जमा करने के लिए भारत बिल भूगतान प्रणाली (बीबीपीएस) से जुड़ने की सलाह दी है।
प्रशिक्षण में डिजिटल भुगतान की जानकारी
सीबीएसर्ड ने डिजिटल वित्तीय साक्षरता पर भी जोर दिया है। स्कूल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्कूल स्तर के अभियानों में डिजिटल भूगतान की जानकारी शामिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों को सरक्षित तरीके से डिजिटल भुगतान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी सलाह दी गर्ड है


