जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) बलौदा ब्लॉक अंतर्गत पतोरा में सरयू धाम सेवा सदन नाम क्लीनिक संचालित है जिसको लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बी.एम.एस. डॉ. सुरेंद्र मिश्रा द्वारा आयुर्वेदिक पंजीयन के आधार पर क्लीनिक संचालित करते है और एलोपैथिक दवाइयों से उपचार किया जा रहा है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि क्लीनिक परिसर में पैथोलैब का संचालन भी किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पैथोलैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं संबंधित अनुमति है या नहीं।
मामले में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से क्लीनिक के पंजीयन, डॉक्टर की योग्यता, उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों तथा पैथोलैब के दस्तावेजों की जांच कराने की बात कह रहे है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या नहीं! सूत्रों के अनुसार कुछ वर्ष पहले विभाग द्वारा क्लीनिक को सील कर दिया गया था लेकिन उच्च पहुंच, और लेनदेन कर खुलवा लिया गया।


