कोरबा (समाचार मित्र) स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अंतर्गत प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद पंचायत करतला परिसर एवं आसपास के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणजनों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए परिसर एवं निर्धारित स्थलों की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम में श्रीमती अशोक बाई कंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला, अजय कंवर, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, दुलार सिंह राठिया, जनपद सदस्य, राकेश यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि, श्रीमती फूल बाई राठिया, सरपंच ग्राम पंचायत करतला, आकाश सक्सेना, एसएमडीसी अध्यक्ष, विश्राम सिंह कंवर, सरपंच ग्राम पंचायत कोथारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में वैभव कुमार कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत करतला, यशवंत बघेल, डीईओ, आलोक कुमार गुप्ता, एडीईओ, राजकुमार कंवर, एडीईओ, जनपत राठिया, करारोपण अधिकारी, सुरेश कुमार निर्मलकर, एनआरएलएम सहित जनपद पंचायत करतला के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में सहभागी हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान
के अंतर्गत आयोजित इस सामूहिक स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर परिवेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना है।


