कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत गुमिया के आंगनबाड़ी केन्द्र गुमिया में मनाया गया, जिसमें महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती जैन, मेडम, सेक्टर पर्यवेक्षक, ग्राम सरपंच गौतम प्रसाद, आयुर्वेदिक से डॉक्टर, उपसरपंच व पंच, खाद्य विभाग के प्रतिनिधि, पंच व ग्रामीण उपस्थित थे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। महिला विभाग द्वारा बच्चों का पुष्ट आहार से स्वागत किया गया। विभाग के योजनाओं की जानकारी सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा दी गई। आयुर्वेद से संबंधित जानकारी डॉ. उपाध्याय द्वारा दी गई।
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान पुष्पित पत्र देकर किया गया। महतारी वंदन व मातृ शक्ति के हितग्राहियों का सम्मान श्रीफल देकर किया गया। अंत में उपस्थित सभी को स्वल्पाहार कराया गया। केन्द्र में मुनगा पौधा लगाया गया एवं गोदभराई का कार्यक्रम भी किया गया।


