बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
कोटा विकासखंड के 51 संकुलों से प्रथम स्थान प्राप्त 140 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में 70 और चित्रकला में 70 प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह नायक, मंडल महामंत्री सुलेश पांडे, नीलेश भार्गव, एल्डरमेन नंदू छत्री, जिला सहसंयोजक चंद्रकांत अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन कोरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कौशिक, जिला मंत्री सूरज साहू उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे –
भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 1 से 8) : प्रथम – अनिमेष साहू (कुरवार), द्वितीय – साईं स्मृति आचार्य (डीकेपी), तृतीय – शिवानी बिरको (चपोरा), सांत्वना – सिया अग्रवाल (कोटा)
भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) : प्रथम – खुशाली देवांगन (रानीगांव), द्वितीय – सौरभ यादव (करगीकला), तृतीय – रेशमा बंजारे (पीपरतराई), सांत्वना – मौली खोंगसरा
चित्रकला प्रतियोगिता (कक्षा 1 से 8) : प्रथम – इंद्रा करीमा खान (रतनपुर), द्वितीय – चंचल धुर्वे (खुरदुर), तृतीय – लोकेश्वरी यादव (झींगटपुर), सांत्वना – नीलम महंत
चित्रकला प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) : प्रथम – लालिमा कौशिक (करगीकला), द्वितीय – गोपाल प्रसाद यादव (डीकेपी), तृतीय – शुभम कुमार (शिवतराई), सांत्वना – ईशा प्रजापति (कोटा)
कार्यक्रम में कन्या शाला की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अर्पणा लाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे, बीआरसी प्रमोद शुक्ला, एबीईओ नवनीत तंबोली, श्रीमती संध्या जायसवाल, श्रीमती दीपिका रोज किंडो सहित सभी संकुलों के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन बीईओ गोपाल कृष्ण दुबे ने किया।



