जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) आपको बता दें कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है। शाम होते ही कॉलोनी के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाने से रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरा रहने से सुरक्षा को लेकर भी कॉलोनीवासियों में चिंता बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होने के बावजूद लंबे समय तक रोशनी नहीं मिलना जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
कॉलोनीवासियों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि CM हेल्पलाइन में शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी कब कुंभकर्णी नींद से जागते हैं और कॉलोनी को अंधेरे से कब निजात मिलती है।


