जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आज सुबह करीब 10 बजे एक मरीज को जिला अस्पताल जांजगीर के लिए रेफर किया गया। आरोप है कि मरीज को 108 एंबुलेंस से ले जाने के दौरान जिला अस्पताल से करीब 500 मीटर पहले निजी एंबुलेंस में शिफ्ट कर दिया गया। मामला नवागढ़ का है।
मामले में 108 के पायलट जमुना दास और एमटी मंजू देवी पर निजी एंबुलेंस से जुड़े कमीशन लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
सवाल यह है कि जब मरीज को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था, तो उसे अस्पताल पहुंचने से पहले निजी एंबुलेंस में क्यों शिफ्ट किया गया?
मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट होगा कि मरीज को निजी एंबुलेंस में शिफ्ट करने के पीछे वास्तविक कारण क्या था और क्या इसमें किसी प्रकार का आर्थिक लेन-देन हुआ।


