करगी रोड कोटा में पोषण माह एवं आंगनबाड़ी मिलन समारोह का भव्य आयोजन ।
बिलासपुर कोटा (समाचार मित्र) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत करगी रोड कोटा में आंगनबाड़ी मिलन, सेवा और गोदभराई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
वार्ड 8 और वार्ड 9 में अलग-अलग आयोजन
कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8 और केंद्र क्रमांक 9/1 में आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 8 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू उपस्थित रहीं। वहीं वार्ड क्रमांक 9 के कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि पार्षद वेंकटलाल अग्रवाल* शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे सभी ने खूब सराहा।
*गोदभराई कर गर्भवती महिलाओं का सम्मान*
समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म अदा कर उन्हें पोषण किट प्रदान किया गया और संतुलित आहार की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वार्ड 8 के पार्षद देवेंद्र कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष गायत्री साहू, सुपरवाइजर सीमा दीघस्कर, मीरा गुप्ता, अल्पना गुप्ता, रेखा श्रीवास, आरती गुप्ता, रीता शर्मा, संगीता तिवारी, देवी गायत्री, जाहिदा खान, सुशीला साहू, अनीता यादव, सीमा साहू, ज्योति यादव, रामेश्वरी रजक सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।


