बिलासपुर संभाग के संगठन सचिव बने सुरज साहू, युवाओं को जोड़ना पहली प्राथमिकता !
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में बिलासपुर संभाग के संगठन सचिव के पद पर कोटा निवासी सुरज साहू को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर उन्होंने प्रदेश और संभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
सुरज साहू ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उनके लिए पद नहीं बल्कि सेवा का अवसर है। समाज के वरिष्ठजनों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और सक्रियता से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं को सामाजिक कार्यों, रचनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जोड़कर संगठन को मजबूत और ऊर्जावान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। समाज में एकता, आपसी सहयोग और समन्वय को बढ़ाने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे।
साहू ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक साहू, प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू, संभाग अध्यक्ष केशव साहू, प्रदेश महामंत्री भास्कर साहू सहित समस्त वरिष्ठजनों और समाज के साथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।


