छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) शिक्षा विभाग से जुड़े एक कर्मचारी की डेम में डूबने से मौत हो गया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित कोरी डेम के वेस्ट वियर में डूबने से शिक्षा विभाग के लिपिक दिग्विजय कुमार कौशिक (34) की मौत हो गई।
घटना की मुख्य बातें
घटनास्थल कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कोरी डेम की है। मृतक दिग्विजय कुमार कौशिक (उम्र 34 वर्ष), जो मंगला के रहने वाले थे और कोटा ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि सोमवार को छुट्टी लेकर वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में पानी में उतरने के कारण गहरे पानी में चले जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।


