कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा में नशे में धुत ASI ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने सडक किनारे खडी एक कार को पहले टक्कर मारी और फिर गाडी पीछे लेकर दोबारा उसी कार को ठोंक दिया। विरोध करने पर ASI कार मालिक से ही बहस करने लगे। मौके पर भीड जुटने के बाद पुलिस अधिकारी पहंचे और मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है कि ASI की हालत इतनी खराब थी कि उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी को चलाकर ले जानी पडी। मामले में ASI के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 1 85 के तहत कार्रवाई की गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित मस्जिद के पास हुई।
ड्यटी से लौटते वक्त कार को टक्कर मारी !
जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाने में पदस्थ ASI अश्वनी वर्मा देर रात ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सडक किनारे खडी एक कार को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ASI ने गाड़ी पीछे की और उसी कार को दोबारा टक्कर मार दी आवाज सुनकर कार मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहंच गए। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो ASI कार से उतरे और कार मालिक से बहस करने लगे।
बताया जा रहा है कि ASI नशे में इतने धृत थे कि ठीक से खडे भी नहीं हो पा रहे थे और बार-बार लडखडा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जमा हो गर्ड लोगों ने पुलिसकर्मी की इस हरकत पर नाराजगी जताई।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू
मौके पर पहंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि ASI की हालत को देखते हुए उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी ने चलाकर वहां से लें गया, जबकि ASI को दूसरे वाहन में बैठाकर ले जाया गया।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतर्वेदी ने बताया कि AS अश्वनी वर्मा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

