कोरबा (समाचार मित्र) रविवार (27 सितम्बर) को एक युवक का शव नाले में संदिग्ध हालत में मिला। मतक की पहचान गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार कुजूर के रूप मेंहुई है पुलिस और डीडीआरएफ टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
मामला बालकों थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईडांड का है…
परिजनों के मूताबिक, सूरेश रविवार सुबह नहाने के लिए नाले की ओर गया था। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुईं। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने नाले में सुरेश का शव तैरता हुआ देखा। डसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद डीडीआरएफ की टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
डूबने से मौत की आशंका, सभी पहलुओं पर जांच शुरु !
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ड्रबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ होगी पुलिस सभी पहलूओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने किसी तरह की गडबडी की आशंका से डनकार किया है।


