छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे के खिलाफ अपराध तो सुनने में आता ही है परंतु क्या हो जब घर का रक्षक ही भक्षक बन जाए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित डूमरतराई साहू पारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार सुबह एक पारिवारिक विवाद के बाद पति भुनेश्वर साहू ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया।
मृतकों की पहचान: खिलेश्वरी साहू (पत्नी), आशीष साहू (10 वर्ष) और ज्ञान साहू (8 वर्ष)।
आरोपी की स्थिति: वारदात के बाद आरोपी भुनेश्वर साहू ने खुद पर भी चाकू से जानलेवा वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस कार्रवाई: माना थाना पुलिस और FSL (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पारिवारिक विवाद के चलते घटी इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
मामले के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।


