महासमुंद (समाचार मित्र) 27 सितंबर दिन रविवार को चिप्स एजेंसी के आधार जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) मूलचंद निषाद आधार EDM भूपेंद्र अंबिलकर के मार्गदर्शन से आज शाम को छुट्टी के दिनों में भी अपना योगदान दे रहे है जो लगातार जिले के समस्त स्कूलों में चल रहे MBU अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए स्कूलों में जाकर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए सभी ऑपरेटर को मार्गदर्शन दिए । पिछले एक साल से महासमुंद जिले के सभी आधार ऑपरेटर उनके मार्गदर्शन से सराहनीय कार्य कर रहे है । भूपेंद्र अंबिलकर द्वारा महासमुंद जिले के समस्त आधार ऑपरेटर को एक बार पुनः दिशा निर्देश देते हुए शत प्रतिशत MBU कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए ताकि बच्चों के आधार से संबंधित कोई परेशानी नहीं रहे । सभी बच्चों का अपार आईडी आसानी से बन पाए।


