जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में जीवन दीप समिति के तहत पदस्थ चपरासी राम खांडे का ड्रेसिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली और मरीजों के उपचार से जुड़े सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो में राम खांडे द्वारा ड्रेसिंग करते हुए दिखाई देने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चपरासी को मरीजों की ड्रेसिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है? यदि हां, तो इसके लिए संबंधित विभाग से क्या अनुमति या जिम्मेदारी निर्धारित की गई है?
मामले में यह भी सवाल है कि ड्रेसिंग जैसे चिकित्सा कार्य के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी के बावजूद चपरासी से यह कार्य क्यों कराया जा रहा था।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति किस परिस्थिति में ड्रेसिंग कर रहा था और उसे यह कार्य सौफा गया था या नहीं।
अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस वायरल वीडियो पर क्या संज्ञान लेता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।


