करगी रोड, कोटा में पितृपक्ष पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, प्रयागराज के स्वामी श्री नारायण प्रपन्नाचार्य जी महाराज करेंगे कथा वाचन।
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) पितृपक्ष के पावन अवसर पर पितरों की मुक्ति हेतु *करगी रोड कोटा, बिलासपुर (रेस्ट हाउस रोड, कृष्णा जनरल स्टोर के पास) में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ* का विशाल आयोजन किया जा रहा है। आयोजन *29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक होगा।
कथा व्यास एवं पूज्य संत
इस ज्ञान यज्ञ में *कथा व्यास के रूप में प्रयागराज के प्रसिद्ध संत स्वामी श्री नारायण प्रपन्नाचार्य जी महाराज* अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे। साथ ही *पूज्य भगवान जी एवं श्रीमद् भागवत आचार्य रविन्द्रन जी महाराज* का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के आयोजक भागवत सार्वजनिक समिति कोटा एवं एकता युवा मंच कोटा हैं।
कथा का विस्तृत क्रम इस प्रकार है –
29 सितंबर : प्रथम दिवस – सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा एवं शाम को कथा
30 सितंबर :द्वितीय दिवस – वराह अवतार
01 अक्टूबर :* तृतीय दिवस – ध्रुव चरित्र
02 अक्टूबर :* चतुर्थ दिवस – श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
03 अक्टूबर :* पंचम दिवस – चीर हरण, गोपी लीला
04 अक्टूबर :* षष्ठम दिवस – रुक्मणी विवाह
05 अक्टूबर :* सप्तम दिवस – सुदामा चरित्र
06 अक्टूबर को सुबह हवन-पूर्णाहुति एवं शाम को विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा।
समिति ने “आइये, भागवत कथा श्रवण कर अपने पितरों का उद्धार करें” के भाव के साथ समस्त नगरवासियों से कथा में सपरिवार पहुंचने की अपील की है।


