कोरबा (समाचार मित्र) राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना हरदीबाजार द्वारा 25 सितंबर को सेक्टर उतरदा के राउतपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र रेलडबरी रामसागर पारा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों के समुचित विकास के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ‘नरेंद्र मोदी जन सेवा से देश सेवा’ तथा ‘25 साल सेवा समर्पण अभियान’ की भावना के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के योगदान को सम्मानित किया गया। पोषण विषय पर ग्रामीणों के साथ हल्का-फुल्का संवाद करते हुए दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार को शामिल करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गणेश राम यादव, मधु बाई यादव, मितानिन सीता कश्यप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी राठौर, सहायिका ट्विंकल पटेल, जमुना बाई यादव सहित ग्राम पंचायत की माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय की सहभागिता से पोषण और बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


