छत्तीसगढ़/जांजगीर (समाचार-मित्र) जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में वर्तमान सरपंच के 70 वर्षीय पिता की मौत की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान वर्तमान सरपंच रोहित कुमार कश्यप के पिता के रूप में बताई जा रही है।
मौत का वास्तविक वजह क्या है और वारदात के पीछे कौन जिम्मेदार है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मामला बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतवा का !
ग्राम पंचायत गतवा में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही विवाद से जुड़े तथ्यों को भी खंगाल रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारण और वारदात में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर गांव में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव में राजनीतिक व्यक्तियों का आपस में कुछ विवाद था जिससे कारण भी घटना होने की आशंका ग्रामीण जता रहे है।


