कोरबा/करतला (समाचार मित्र) सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आईटीआई एवं कॉलेज के विद्यार्थियों सहित क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में टिकेश्वर राठिया अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नटवर शर्मा एवं सत्या खुटे, पंच करतला सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान कुल 14 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर आकाश सक्सेना, देवेंद्र राठिया, डॉ. रश्मि सिंह ठाकुर (BMO) बी.पी. बघेल (BPM) भीष्म राठिया BTO सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने की अपील की गई।


