काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 2,22,000 नगद, 19 नग मोबाइल एवं 04 गड्डी ताश जप्त, जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7,22,000, पुलिस की दबिश से जुआरियों में मचा हड़कंप, मौके पर ही सभी आरोपियों को पकड़ा गया !
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) दीपवाली नजदीक आते ही जुआरी सक्रिय हो जाते है। ऐसे में पुलिस विभाग भी ऐसे जुआरियों पर कार्यवाही करने कमर कस लेती है।

पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती से सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ कि हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए “काटपत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सक्ती पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना होकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया।
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम 2,22,000/- विभिन्न कंपनियों के कुल 19 नग मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000/- तथा 52 पत्ती ताश की 04 गड्डियां बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।
इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई उक्त रेड कार्यवाही में कुल लगभग 7,22,000/- कीमत का मशरूका जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए सभी 20 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
थाना सक्ती पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम :
1. चंद्रशेखर शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गेवाडीन कॉलोनी, सक्ती।
2. राजेश अग्रवाल पिता स्व. देवचरण अग्रवाल, उम्र 59 वर्ष, निवासी कचहरी चौक, सक्ती।
3. मनीष राठौर पिता संतोष राठौर, उम्र 31 वर्ष, निवासी रानीसागर पारा, सक्ती।
4. रितेश अग्रवाल पिता धनसाय अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
5. अंकित अग्रवाल उर्फ कालू पिता जयप्रकाश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
6. सौरभ अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
7. विपूल अग्रवाल पिता स्व. नवलकिशोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
8. सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, सक्ती।
9. अंकित अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी हाई स्कूल के पास, सक्ती।
10. आदित्य अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
11. तरूण भिंडवानी पिता हरेश भिंडवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती।
12. नितिन अग्रवाल पिता चंद्रशेखर अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक, सक्ती।
13. प्रियांशु अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
14. आदर्श अग्रवाल पिता विवेक अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
15. आकाश अग्रवाल पिता छेदीलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, सक्ती।
16. नटवर अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, सक्ती।
17. दिनेश कथुरिया पिता ओमप्रकाश कथुरिया, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
18. बंटी अग्रवाल पिता रोशनलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।
19. रितेश अग्रवाल पिता सत्यनारायण अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
20. प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सक्ती।
थाना प्रभारी सक्ती लखन लाल पटेल ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


