जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी लंबे समय से स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर लाइट बंद होने के कारण रात में अंधेरा छाया रहता है, जिससे कॉलोनीवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनी निवासियों ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को फोन के माध्यम से खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने और बंद पड़ी लाइटों को जल्द चालू करने की कई बार गोहार अधिकारी से की है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अब देखते है खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कुमकरण निंद से जागते हैं कि नहीं


