जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र का मामला गाड़ी पर बैठने की बात को लेकर हुए मामूली विवाद में चाकू एवं चैन से जानलेवा हमला करने के मामले में 16 माह से फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला 06 जुलाई 2025 का है। प्रार्थी अमन सारथी अपने साथियों के साथ कपड़ा खरीदने अकलतरा आया था। इसी दौरान सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास वाहन पर बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर यूडी यादव एवं उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ- मुक्के, चाकू एवं चैन से हमला किया गया। चाकू से किए गए वार में निलेश्वर भैना के पेट में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया था।
मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 360/2025, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी भूपेन्द्र उर्फ मोटू सिंह राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी पोड़ीभाठा वार्ड नं. 01 अकलतरा, फरार था।
जो घर आने की सूचना मिलते ही गठित की गई टीम, दबिश देकर पकड़ा
फरार आरोपी के अपने निवास पर आने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा SDOP अकलतरा डॉ. मिखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के निवास पर घेराबंदी कर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को 23 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा जय कुमार साहू, उनि बाबूलाल कोसरिया, आरक्षक शेषनारायण साहू, महेन्द्र राज एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


