बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) थाना कोटा, पुलिस ने झपटमारी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
क्या है मामला
दिनांक 21 सितंबर को प्रार्थी राकेश विश्वकर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दोपहर 11:30 बजे ग्राम मंझगांव से मोटरसाइकिल से बिजली सामान लेने कोटा आ रहा था। लालपुर मोड़ के पास दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट कर भाग गए। रिपोर्ट पर थाना कोटा में *अपराध क्रमांक 799/2026 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस* के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर रेड कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी
1. श्याम लाल ध्रुव पिता हीरालाल ध्रुव, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोईरखोली, कोटा
2. रुपेश कुमार पिता शिवशंकर बंजारे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पोंडी, थाना कोटा
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई
पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 09 चालकों के विरुद्ध धारा 129/194 मोटर व्हीकल एक्ट तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 122/177 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्र. उप निरीक्षक भूपेश देहरी, आरक्षक सोम कुमार उइके और महिला आरक्षक दीपिका लोनिया की विशेष भूमिका रही।


