रायपुर/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 20 सितंबर को रायपुर के विमतारा सभागार में युवा अभिव्यक्ति समारोह सह युवा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जहां रायपुर सहित छ.ग. के सभी जिलों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर छ.ग. महतारी का परचम लहरा रहे 50 युवाओं को आमंत्रित कर उन्हें “युवा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्त विभाग रायपुर की उप संचालक श्रद्धा सुमन एक्का जी थी वही कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. अंशुली कलश एवं डॉ. उपेंद्र तिवारी रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा जी ने की कार्यक्रम में मंच संचालन वक्ता मंच के राजेश पराते ने किया वही कार्यक्रम संयोजन वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने किया, कार्यक्रम में सारंगढ़ के युवा कवि विजय कोसले द्वारा लिखित आइना नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
रक्तदान एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विगत 10 वर्षों से उल्लेखनीय योगदान देने के लिए रिंकू अग्रवाल सम्मानित हुए, वही कार्यक्रम में कत्थक, दंत चिकित्सा,व्यवसाय, नवाचार, कुश्ती, जैव विविधता संरक्षण, फोटो जर्नलिज्म, नर्सिंग,पत्रकारिता, पर्यावरण पर जमीनी लेखन, खेल, रक्तदान, लोक कला, मीडिया अध्ययन वेत्ता, जल संरक्षण, छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य, एडवेंचर टूरिज्म, भरत नाट्यम, शास्त्रीय संगीत, राष्ट्रीय खिलाड़ी, महानदी बचाओ आंदोलन, लोक कला, समाज सेवा, गोंड आर्ट, भरथरी, लेखन, काव्य पाठ, छात्र आंदोलन, छत्तीसगढ़ी भाषा को शासकीय स्तर पर स्थापित करने हेतु, लोक कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया।
रिंकू अग्रवाल ने इस सम्मान को अपने गुरुजनों, माता पिता, परिवार एवं मित्रों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं वरन आप सभी का हैं, आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह सम्भव नहीं था, निश्चित रूप से यह सम्मान मुझे आगे और अनवरत रूप से समाज हित के लिए कार्य करने के लिए प्रेरणा पुंज के रूप में मील का पत्थर साबित होगी।
इस सम्मान के लिए अंकित अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनोज गोयल, बबिता अग्रवाल, भारती मोदी, विवेक श्रीवास्तव, शिवम अग्रवाल, महेश राठौर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया हैं।


