कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल एनिकट में मछली पकड़ने गए एक पति-पत्नी के साथ हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से धरम धनहार (40) की मौत हो गईड, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गईड। नगर सेना की DDRF टीम ने रविवार सुबह रेस्क्यू कर शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, कुदुरमाल ग्राम पंचायत के परसाभवना गांव निवासी धरम धनूहार शनिवार (19 सितम्बर) सुबह अपनी पत्नी के साथ एनिकट गया था। दोनों वहां मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान धरम अचानक गहरे पानी में चला गया आर डूबने लगा।
मछली पकडते समय गहरे पानी में गया युवक
पति को डू्बता देख पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण वह सफल नहीं हो सकी। उसकी आंखों के सामने ही धरम गहरे पानी में समा गया। घबराई पत्नी किसी तरह गांव पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस पहुंची, DDRF ने शुरू किया रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण एनिकट पहंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा और नगर सेना की DDRF टीम को भी जानकारी दी गईड
DDRF की टीम मौके पर पहंची और बचाव अभियान शुरू किया। पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई होने के बावजूद टीम ने शनिवार देर शाम तक तलाश की, लेकिन धरम का को्ड पता नहीं चला।
रविवार सूबह मिला शव
रविवार सूबह (20 सितम्बर) DDRF की टीम ने दोबारा एनिकट में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने धरम धनूहार का शव पानी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया।उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शव बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


