बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में संकुल क्लब स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता संकुल क्लब कन्या कोटा के अंतर्गत संकुल कन्या कोटा, धौराभाठा और जोगीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी संकुल प्राचार्य श्रीमती अपर्णा लाल, संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी, आलोक सोनी, रामकुमार मरावी सहित वरिष्ठ व्याख्यातागण और विभिन्न शालाओं के शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
चित्रकला प्रतियोगिता में –
प्राथमिक स्तर पर – प्रथम – कु. सुहाना, प्राथमिक शाला कुंवारीमुड़ा
माध्यमिक स्तर पर -प्रथम – कु. जानकी यादव, लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा
हाई / हायर स्तर पर -प्रथम – कु. ईशा प्रजापति, शासकीय कन्या उमावि कोटा
भाषण प्रतियोगिता में –
प्राथमिक स्तर पर – प्रथम – कु. सिया अग्रवाल, प्रथमा पब्लिक स्कूल कोटा
माध्यमिक स्तर पर – प्रथम – कान्हा शर्मा, लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल कोटा
हाई / हायर स्तर पर -प्रथम – कु. जानवी, सेंट मेरी विद्यालय कोटा
कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक राजकुमार कोरी ने किया। समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अपर्णा लाल ने सभी व्याख्याताओं, संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।


