डॉ. सीवी रमन विवि में डिजिटल ट्रेड, स्मार्ट कॉमर्स और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू।
बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का विषय ‘डिजिटल ट्रेड इकोसिस्टम, स्मार्ट कॉमर्स एवं स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट’ है। इसका आयोजन बिजनेस स्टैंडर्ड के बी-स्मार्ट, विकसित भारत, IQAC, CIQA और मैनेजमेंट एंड कॉमर्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के. सारस्वत ने कहा – भारत के विकास की गति के तीन आधार हैं – विज्ञान, तकनीक और प्रबंधन। विज्ञान हमें शक्ति देता है, टेक्नोलॉजी विकास को गति देती है और मैनेजमेंट संसाधनों व चुनौतियों के बीच समाधान की राह दिखाता है। इन तीनों के समन्वय से ही भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गीता और योग दर्शन विद्यार्थियों को कर्म, अनुशासन और आत्मसंयम सिखाते हैं। अभ्यास और वैराग्य का संतुलित सामंजस्य ही जीवन में सफलता का मूल सूत्र है। शिक्षकों को सोचना चाहिए कि भारतीय दर्शन को आधुनिक प्रबंधन शिक्षा से कैसे जोड़ा जाए।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वैश्विक व्यापार की नई चुनौतियों को समझने और नवाचार को बढ़ावा देने का सशक्त मंच हैं। यहाँ से निकले निष्कर्ष विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार होंगे।

कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि स्मार्ट कॉमर्स और रणनीतिक प्रबंधन आज वैश्विक व्यापार की अनिवार्य जरूरत बन गए हैं। यह सम्मेलन विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बदलती अर्थव्यवस्था के अनुरूप नई दिशा देगा।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डीएसडब्ल्यू डॉ. अभिषेक पाठक ने दिया। डॉ. जाबिर हुसैन ने भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बदलते स्वरूप पर विचार रखे। अंत में डॉ. अंशुल श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. निकेत शुक्ला, डॉ. प्रीति शुक्ला, डॉ. विकास तिवारी, प्रियंका जैन सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में डिजिटल व्यापार, तकनीकी बदलाव, नवाचार और विकसित भारत की आर्थिक संभावनाओं पर मंथन होगा।